श्री पितर चालीसा हिंदी में | Shri Pitra Chalisa Hindi | Pitra Chalisa Lyrics Hindi

श्री पितर चालीसा एक भक्ति गीत है जो श्री पितर पर आधारित है। कई लोग श्री पितर चालीसा का पाठ पितरों के श्राद्ध के दौरान करते हैं। पितर को पितृ, जो कि परिवार के मृतक पूर्वज होते हैं, के रूप में भी जाना जाता है। श्री पितर चालीसा हिंदी में | Shri Pitra Chalisa Hindi | Pitra Chalisa Lyrics Hindi ॥ दोहा ॥ हे पितरेश्वर आपको,दे दियो आशीर्वाद। चरणाशीश नवा दियो,रखदो सिर पर हाथ॥ सबसे पहले गणपत,पाछे घर का देव मनावा जी। हे पितरेश्वर दया राखियो,करियो मन की चाया जी॥ ॥ चौपाई ॥ पितरेश्वर करो मार्ग उजागर।चरण रज की मुक्ति सागर॥ परम उपकार पित्तरेश्वर कीन्हा।मनुष्य योणि में जन्म दीन्हा॥ मातृ-पितृ देव मनजो भावे।सोई अमित जीवन फल पावे॥ जै-जै-जै पित्तर जी साईं।पितृ ऋण बिन मुक्ति नाहिं॥ चारों ओर प्रताप तुम्हारा।संकट में तेरा ही सहारा॥ नारायण आधार सृष्टि का।पित्तरजी अंश उसी दृष्टि का॥ प्रथम पूजन प्रभु आज्ञा सुनाते।भाग्य द्वार आप ही खुलवाते॥ झुंझुनू में दरबार है साजे।सब देवों संग आप विराजे॥ प्रसन्न होय मनवांछित फल दीन्हा।कुपित होय बुद्धि हर लीन्हा॥ पित्तर महिमा सबसे न्यारी।जिसका गुणगावे नर नारी॥ तीन मण्ड में ...